राधाकृष्णन आयोग के अनुसार उच्च शिक्षा का उद्देश्य और पाठ्य विषय
विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग द्वारा संस्तुति उच्च शिक्षा के के उद्देश्यों को लिखिए। या राधाकृष्णन आयोग के अनुसार उच्च शिक्षा का उद्देश्य और पाठ्य विषय का वर्णन कीजिए। या स्वतंत्र भारत का प्रथम शैक्षिक आयोग कौन सा है इस आयोग के उच्च शिक्षा के संबंध में जोध्यये है थे उनका वर्णन करो। उतर:- स्वतंत्र भारत का प्रथम शिक्षा आयोग राधाकृष्णन आयोग है। आयोग के ध्येय :- आयोग ने भारत की बदली हुई परिस्थितियों में विश्वविद्यालय को अहम भूमिका निभाने का सुझाव दिया है ।उसके द्वारा निश्चित शिक्षा के उद्देश्यों को निम्नलिखित रुप में क्रमबद्ध किया जा सकता है- ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना जो शारीरिक दृष्टि से स्वास्थ्य और मानसिक दृष्टि प्रबुद्ध हो । व्यक्तियों के अनुवांशिक गुणों को ज्ञात कर उनका विकास करना। ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना जो राजनीति प्रशासन, व्यवसाय ,उद्योग और वाणिज्य...