टॉप टिप्स (TOP TIPS) -हिंदी में अधिकतम अंक प्राप्त हेतु
टॉप टिप्स सदैव सकारात्मक महसूस करें सकारात्मक अभिवृत्ति जीवन में आने वाले अनेक समस्याओं के समाधान की कुंजी है। परीक्षा अवधि के दौरान सकारात्मक प्रगति आपकी सफलता एवं उड़ान के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विशेषता है। सभी छात्रों के लिए यह प्रवृत्ति महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह आपके व्यक्तित्व को प्रकट करने के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास को भी प्रकट करती है। यह को हमेशा उच्चतम स्तर पर कामयाब रखती है। सकारात्मक प्रवति आपको सफलता के द्वार से गुजरने तथा आत्मविश्वास से पूर्ण होने का एहसास कराती है। तनाव मुक्त रहें परीक्षा किस समय से तुरंत पहले कुछ भी पढ़ने या अध्ययन करने की कोशिश ना करें । परीक्षा प्रारंभ होने की एक घंटा पूर्व अपनी पुस्तक को बंद कर दें तथा तनाव व चिंता मुक्त और आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करें। प्रातः काल उठे तथा महत्वपूर्ण विषयों की एक समीक्षा करें तथा स्वयं में आत्मविश्वास भर लें क्योंकि आत्मविश्वास बेहतर अंक प्राप्ति के लिए मुख्य कुंजी है । परीक्षा के पूर्व की रात्रि को आपको यथाशीघ्र सो जाना चाहिए जिससे आपका मस्तिष्क एवं शरीर तनावमुक्त रहें तथा आप परीक्षा के लिए...