Class 9 west Bengal board of secondary education physical science
Chapter 1 Measurement Group c 5)short type questions i. भौतिक राशि किसे कहते हैं? वे राशियां जिनका माप तोल ज्ञात किया जाता है उन्हें भौतिक राशि कहते हैं ।इन भौतिक राशियों के विशिष्ट इकाई होती है। लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन, चाल, मात्रा ,भार, समय, बल ,कार्य ,त्वरण, वेग आदि भौतिक राशियां है। ¡¡) अदैशिक राशि(scalar quantity) किसे कहते हैं? वे भौतिक राशियां जिसमें केवल परिमाण का बोध होता है लेकिन दिशा का नहीं। ऐसी राशियों को अदैशिक राशियां कहते हैं ।लंबाई चौड़ाई ऊंचाई मात्रा चाल घनत्व समय इत्यादि ¡¡¡) इकाई किसे कहते हैं? इकाई एक मानी हुई प्रामाणिक राशि है जिस के रूप में उसी प्रकार की अन्य भौतिक राशिया व्यक्त की जाती है ।किसी राशि में इकाई जितनी बार शामिल होता है वह संख्या उस राशि का परिमाण कहलाता है। ¡v) मौलिक इकाई किसे कहते हैं? ...