Class 9 west Bengal board of secondary education physical science

                             Chapter 1

                        Measurement 

Group c

5)short type questions

 i. भौतिक राशि किसे कहते हैं?

       वे राशियां जिनका  माप तोल ज्ञात किया जाता है उन्हें भौतिक राशि कहते हैं ।इन भौतिक राशियों के विशिष्ट इकाई होती है। लंबाई, क्षेत्रफल, आयतन, चाल, मात्रा ,भार, समय, बल ,कार्य ,त्वरण, वेग आदि भौतिक राशियां है।

¡¡) अदैशिक राशि(scalar quantity) किसे कहते हैं?

    वे भौतिक राशियां जिसमें केवल परिमाण का बोध होता है लेकिन दिशा का नहीं। ऐसी राशियों को अदैशिक राशियां कहते हैं ।लंबाई चौड़ाई ऊंचाई मात्रा चाल घनत्व समय इत्यादि

¡¡¡) इकाई किसे कहते हैं?

    इकाई एक मानी हुई प्रामाणिक राशि है जिस के रूप में उसी प्रकार की अन्य भौतिक राशिया व्यक्त की जाती है ।किसी राशि में इकाई जितनी बार शामिल होता है वह संख्या उस राशि का परिमाण कहलाता है।

¡v) मौलिक इकाई किसे कहते हैं?

        इकाइयां जो परस्पर स्वतंत्र होती है तथा जिनका आपस में कोई संबंध नहीं होता है उन इकाइयों को मौलिक इकाई कहते हैं ।

*  किसी किसी भौतिक राशियों का इकाई नहीं होता है क्यों?

      किसी किसी भौतिक राशियों का इकाई नहीं होने का कारण उनका सजातीय राशियों का अनुपात द्वारा व्यक्त किया जाना है अर्थात वे भौतिक राशियां जो सजातीय राशियों के अनुपात द्वारा व्यक्त की जाती है उन राशि की कोई इकाई नहीं होती है।

**दैशिक राशि किसे कहते हैं?

      वे भौतिक राशियां जिसने परिमाण के साथ-साथ दिशा का भी बोध होता है उन्हें दैशिक  राशि कहते हैं। जैसे बल ,भार, त्वरण, विस्थापन आदि। 

**C. G. S.  पद्धति में मात्रा समय तथा लंबाई की मौलिक इकाई क्या है?

     लंबाई की मौलिक इकाई सेंटीमीटर ,मात्रा की इकाई ग्राम तथा समय की इकाई सेकंड होता है।

****मीटर किसे कहते हैं ?

   86mass number  वाले रिटर्न( kr) के isotopes  द्वारा निकलने वाली spectrum मैं स्थित नारंगी रंग की एक विशिष्ट किरण की तरंग लंबाई की 1650763.75गुनी लंबाई मीटर कहलाती है।

लीटर की परिभाषा लिखिए?

4 डिग्री सेंटीग्रेड तापक्रम पर एक किलोग्राम शुद्ध जल का आयतन 1 लीटर कहलाता है।

*** फर्मी क्या है ?

   परमाणु के केंद्र का व्यास आदि मापने में जिसका उपयोग किया जाता है उसे  फर्मी कहते हैं 1 फर्मी = 10(-15) मीटर 

****प्रकाश वर्ष किसे कहते हैं?

शुन्य माध्यम में प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में तय की गई कुल दूरी का मान एक प्रकाश वर्ष कहलाता है।

 ***किलोग्राम का परिभाषा लिखिए ?

 c-12 परमाणु भार वाले कार्बन परमाणु के 5.0188*10(25) अरमानों की मात्रा को किलोग्राम कहा जाता है।

**सौर दिवस किसे कहते हैं ?

   किसी स्थान के मध्यान पर से होकर सूर्या की लगातार दो बार गुजरने ने लगा समय सौर दिवस कहलाता है।

***मध्यान्ह क्या है ?

जब सूर्य किसी स्थान पर सबसे अधिकतम ऊंचाई पर स्थित रहता है तो उस स्थिति को मध्यान्ह या दोपहर कहा जाता है।

**तीन मौलिक इकाइयों द्वारा गठित एक उत्पन्न इकाई का विभाऐ लिखिए।

  बल=मात्रा*त्वरण =MLT( -2)




Comments

Popular posts from this blog

Xi political science MCQ

Kingship caste and class

AEC HINDI SEMESTER 2