100 दिवसीय सुधार क्या था?

 जापान के हाथों पराजित होने के पश्चात चीन में चारों ओर परिवर्तन एवं सुधार की मांग जोर पकड़ना शुरू कर दिया कांग यो- वेई नामक राजभक्त युवक ने सम्राट को कुआगँ- हुसू के समक्ष सुधारो की योजना प्रस्तुत की जिसे सम्राट ने 11 जुन 1898 से 20 सितंबर 1898 ई के बीच सुधार संबंधित 40 राजाग्या निकले यह सुधार आदेश 100 दिन में निकल गए इसलिए इसे 100 दिवसीय सुधार के नाम से जाना जाता है।

* सत्यशोधक सभा के प्रतिष्ठापक  कौन थे ?

ज्योतिबा राव फुले ।

*वुड का घोषणा पत्र क्या था?

--- भारत में शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारो के क्रम में 1854 ई को वुड डिस्पैच आया ।इसके अनुसार प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्व विद्यालय स्तर तक की शिक्षा व्यवस्था को एक सुव्यवस्थित ढांचा प्रदान करने पर बोल दिया गया तथा कोलकाता मद्रास और मुंबई में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

*संवाद कौमुदी किसने लिखा?

 ---संवाद कौमुदी राजा राममोहन राय के द्वारा लिखी गई रचना है।

* आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

-- स्वामी दयानंद सरस्वती ।

*बॉक्सर प्रोटोकॉल किन के बीच हस्ताक्षरित हुआ था ?

--बॉक्सर प्रोटोकॉल 7 सितंबर 1901 ई को चीन और 8 देश के संगठन के बीच हस्ताक्षरित हुआ था।

* कुओ- मिन- तांग दल का संस्थापक कौन था?

----  सन्यात सेन।

* मुस्लिम समाज का राजा राममोहन राय किसे कहा जाता है सर सैयद अहमद खान ।

*कोलकाता विश्वविद्यालय के प्रथम कुल अधिपति कौन थे? --------जेम्स विलियम कोलविल( प्रथम ब्रिटिश सर गुरूदास) बैनर्जी(    प्रथम भारतीय    ) कोलकाता विश्वविद्यालय के कुल अधिपति थे।

* आर्य समाज की स्थापना किस वर्ष हुई थी।

-- 1875 ईस्वी में 

**ब्रह्म विवाह कानून कब पारित किया गया था?

--- 1872 इसी में ।

**नारायण गुरु कौन थे ?

--नारायण गुरु दक्षिण भारत के महान समाज सुधारक थे इन्होंने जटिल जाति प्रथा के खिलाफ सामाजिक युद्ध का आगाज किया था ।

**रामकृष्ण  मिशन की स्थापना किसने और कब की थी?

-- स्वामी विवेकानंद ने 1897 ।

** हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम कब पारित किया गया था ?

--1856 ईस्वी में।

* मई  चतुर्थ आंदोलन चीन में किस वर्ष शुरू हुआ था?

-- 1919 ईस्वी में 

**अछूत (untouchability)के खिलाफ शक्तिशाली आंदोलन का आवाज किसने केरल में संगठित किया था?

-- श्री नारायण गुरु ने केरल में अछूत (untouchability) के खिलाफ शक्तिशाली आंदोलन का आगाज किया था ।

**saddler commission सैडलर आयोग का गठन कब और क्यों हुआ था 1917 इसी में कोलकाता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचों में आवश्यक सुधार लाने के उद्देश्य से सैडलर आयोग का गठन किया गया था।

** किस गवर्नर जनरल ने पाश्चात्य और प्राच्य विवाद को सुलझाया था?

-- लॉर्ड विलियम बैंटिक ने।

* कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना कब और कहां की गई थी?

-- दिसंबर 1925 ई को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना कानपुर में की गई थी ।

*लखनऊ समझौता कब और किन के बीच हुआ था ?

--1916 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता हस्ताक्षरित गया था।

**दलित किन्हे कहा जाता था ?

--भारतीय समाज में प्राचीन काल से ही निकली टपके के लोग जो गणित कार्यों जैसे मरे हुए जानवरों के खाल निकलना, शवो का दाह संस्कार करना इत्यादि से जुड़े हुए थे उन्हें दलित कहा जाता था।

*Alexander Duff  कौन थे?

-- जनरल असेंबलीज इंस्टीट्यूशन के संस्थापक।

** श्रीरामपुर कॉलेज की स्थापना किसने और कब की ?

--1818 में विलियम कैरी ने। प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की ?

---केशव चंद्र सेन से प्रभावित होकर आत्माराम पांडुरंग ने प्रार्थना समाज की स्थापना की।

** ब्रह्म समाज का उद्देश्य क्या था?

+- ब्रह्म समाज का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म एवं समाज में फैली हुई आडंबर धार्मिक अंधविश्वास एवं कृतियों को दूर कर व्यवस्थित सुधार लाना था।

** दर्शन माला नामक पुस्तक की रचना किसने और कब की? 

--नारायण गुरु ने 1916 में ।

**तत्त्वबोधिनी सभा की स्थापना किसने और कब की?

-- देवेंद्र नाथ टैगोर ने 1838 ईस्वी में।

*राजा राममोहन राय को राजा की उपाधि किसने और कब थी 

---मुगल बादशाह अकबर द्वितीय ने 1830 ईस्वी में।

** वर्नाकुलर प्रेस एक्ट कब पारित किया गया था ?उस समय वायसराय कौन थे ?

--वर्नाकुलर प्रेस एक्ट 1878 ईस्वी में पारित किया गया। उस समय वायसराय लॉर्ड लिटन थे।

** कब और किसके द्वारा कोलकाता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की गई?

-- फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना 1800 ईस्वी में लॉर्ड वेलजेली  ने किया था।


Comments

Popular posts from this blog

Xi political science MCQ

Kingship caste and class

Brick ,beads and bones class 12 history